बिहार
ग्रेपलिंग कुश्ती के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
Shantanu Roy
12 Dec 2022 6:46 PM GMT

x
बड़ी खबर
मोतिहारी। ग्रेपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में यूपी के अयोध्या में संपन्न हुए दूसरी सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले के माधोपुर के नाजिर आलम जिन्होने 42 किलेग्राम में रजत पदक प्राप्त किया वही 84 किलोग्राम वजन वर्ग में कोरइया के रौशन कुमार ने कांस्य पदक एवं 130 किलोग्राम वजन में पिरितिया के प्रिंस तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय सीनियर ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में रौशन कुमार एवं प्रिंस तिवारी ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिला एवं राज्य को गौरवान्वित किया है।
इसके साथ ही कैडेट वर्ग के स्पर्धा में नजीर आलम ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रौशन किया। राष्ट्रीय ग्रेपलिंग मे कुश्ती मे पदक विजेता तीनों खिलाड़ी को आज पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्वी चंपारण के जिला ग्रेपलिंग कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल एवं सचिव केशव कृष्णा उपस्थित रहे।वही इन खिलाड़ियो को जिला खेल भवन के सभागार में खेल पदाधिकारी संजय कुमार,गौरीशंकर कुमार,बिहार सेक्रेट्री दीपक कश्यप,डॉक्टर दीपक कुमार,मनोज कुमार ने भी सम्मानित किया है।
Next Story