
x
लखीसराय। जन विश्वास रैली की सफलता के लिए जिले से राजद सहित महागठबंधन कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पदाधिकारियों का जाने का दौर प्रारंभ है । इस बीच जिला राजद अध्यक्ष कालीचरण दास , युवा राजद नेता प्रेम सागर चौधरी ,पूर्व विधायक फुलेना सिंह एमएलसी अजय कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव ,अनिल कुमार यादव ,विनय कुमार साहू, सुनील कुमार साह , संजीत कुमार,कामो यादव सहित राजद एवं महागठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से अलग-अलग टोली बनाकर ट्रेन एवं सड़क मार्ग से राजधानी पटना पहुंचने का दौर प्रारंभ हो गया है।
राजद नेता प्रेम सागर चौधरी के अनुसार लखीसराय जिले से लगभग 10 से 15 हजार महा गठबंधन के समर्थक राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान जन विश्वास रैली में भाग लेने वाले समर्थकों के लिए पटना के वेटरनरी कॉलेज प्रांगण में रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है । जबकि दिन में गांधी मैदान में विशाल जनसभा के रूप में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया है । इस दौरान लखीसराय जिले के तमाम राजद नेताओं ने अपने समर्थकों से भारी संख्या में राजधानी पटना पहुंचने की अपील की है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





