बिहार

राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत ख़राब, अस्पताल में भर्ती

Ritisha Jaiswal
23 Sept 2022 4:32 PM IST
राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत ख़राब, अस्पताल में भर्ती
x
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अच्छी नहीं है। उन्हें गुरुवार देर रात पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अच्छी नहीं है। उन्हें गुरुवार देर रात पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्‍हें बुखार और यूरिन इंफेक्शन की शिकायत थी। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से दिल्ली ले जाया गया।


राज्‍यपाल फागु चौहान को एयर एंबुलेंस से शुक्रवार की सुबह पटना से दिल्‍ली ले जाया गया। बताया जा रहा है कि राज्‍यपाल आइजीआइएमएस में आने के दो दिनों पहले से बुखार से पीड़‍ित थे। यूरोलाजी विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि यूरीन इंफेक्शन होने के कारण हाई फीवर है। उन्हें पहले से ही इंडोक्रायोनोलाजी एवं हृदय रोग की परेशानी है।

बता दें कि फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। 74 साल के चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी विध3ानसभा सीट से वे रिकॉर्ड 6 बार विधायक रहे।


Next Story