
x
Muzaffarpur मुजफ्फरपुर: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि बिहार में पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि अब लोग नीतीश कुमार से पैसा नहीं, बल्कि उनकी कुर्सी खाली करना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं। बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में मंगलवार को प्रशांत किशोर सकरा विधानसभा में पहुंचे। श्री बलिराम हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर जुबानी हमला किया। प्रशांत किशोर ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से संबंधित निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वोट लेने के लिए जिन युवाओं पर लाठी चलवाते हैं, उनको लोन देने की बात करते हैं। एक तरफ लोन देते हैं, दूसरी ओर पेपर लीक भी करा देते हैं। यह पेपर लीक कराने वाली, नौकरी बेचने वाली और युवाओं पर लाठी चलाने वाली सरकार है।
प्रधानमंत्री मोदी के हालिया पूर्णिया दौरे पर सवाल उठाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में चुनाव है तो प्रधानमंत्री मोदी आएंगे ही। अपनी बात कहेंगे, देश-दुनिया में क्या हो रहा है, वो कहेंगे। राहुल गांधी को गाली देंगे। लेकिन यह नहीं बताएंगे कि बिहार में फैक्ट्री कब लगेगी। मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री कब लगेगी और यहां के युवाओं को सूरत में मजदूरी करने क्यों जाना पड़ता है प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल को देश में कोई जानता नहीं था। मेरा नाम ले रहे हैं, तब खबरों में बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि संजय जायसवाल ने मुझे जेल भेजवाने की बात कही है। बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हम यहीं आपके सामने हैं, हिम्मत है तो वे मुझे जेल में डाल दें।
Tagsप्रशांत किशोरबिहार बदलाव यात्रानीतीश कुमारपेपर लीकलाठीचार्जस्टूडेंट क्रेडिट कार्डमुजफ्फरपुरजनसभाराजनीतिक आरोपजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





