बिहार

सरकारी स्कूल की दीवार गिरी, 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
30 April 2022 10:29 AM IST
सरकारी स्कूल की दीवार गिरी, 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
x

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में एक सरकारी स्कूल की दीवार और लोहे का गेट गिर जाने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों की मदद से घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह घटना बुधवार शाम पांच बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

मृतका की पहचान खंजापुर गांव के वार्ड 02 निवासी जितेंद्र कामती की पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है. उसके साथ राजकुमार पंडित की पुत्री 10 साल की नीतिका कुमारी भी गंभीर रूप से घायल हुई.
मृतक बच्ची के परिजनों का कहना है कि बुधवार को पड़ोस में ही एक शादी समारोह का आयोजन था. जहां पूजा करने लोग समना गांव गए थे. वहां से लौटते समय अपग्रेडेड मिडिल स्कूल समना के पास महिलाएं पानी पीने के लिए रुक गईं. नीतिका और नंदनी पानी पीने के लिए स्कूल के परिसर में गईं. पानी पीकर लौटते वक्त स्कूल के गेट की दीवार अचानक गिर गई. इसमें दबकर घटनास्थल पर ही नंदनी की मौत हो गई.
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जांच की जा रही है और इधर, घटना के बाद मृतक के घर को कोहराम मच गया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि गेट का निर्माण 15 साल पहले हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story