बिहार

सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Rani Sahu
7 July 2023 6:35 PM IST
सरकारी स्कूल के शिक्षक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
x
आरा (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल के टीचर का शव उनके घर से बरामद किया गया। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला बता रही है।पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात शिक्षक ने सरैया बाजार स्थित अपने किराए के मकान में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक मोहम्मद अकील (50) शिवहर के रहने वाले थे और उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बलुआ में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे।
बताया जाता है कि परिजन सुबह उनको फोन कर रहे थे। लेकिन, वो कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। इसके बाद परिजनों ने एक पहचान वाले व्यक्ति को फोन किया। फिर, वो व्यक्ति मो. अकील के आवास पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
कृष्णागढ़ के थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Next Story