बिहार

मिली जमानत, उपेंद्र कुशवाहा ने किया मुजफ्फरपुर कोर्ट में सरेंड

Admin4
21 Jun 2022 9:15 AM GMT
मिली जमानत, उपेंद्र कुशवाहा ने किया मुजफ्फरपुर कोर्ट में सरेंड
x
मिली जमानत, उपेंद्र कुशवाहा ने किया मुजफ्फरपुर कोर्ट में सरेंड

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर के विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज है। कुशवाहा के सरेंडर करते ही अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

केस के मुताबिक बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन किया था। तय समय के बाद भी उन्होंने चुनावी सभा को जारी रखा था। उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ 10 मई 2019 को मीनापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

शिकायतकर्ता सेक्टर अधिकारी राजदेव राम ने आरोप लगाया कि मीनापुर के मस्तफागंज बाजार में आयोजित चुनावी सभा में उपेन्द्र कुशवाहा ने शाम चार बजकर 35 मिनट तक सभा जारी रखी। जबकि चुनाव आयोग की ओर से सभा के लिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक की अनुमति दी गई थी।

Next Story