बिहार

Gopalganj: ट्रक के धक्के से महिला की गई जान

Bharti Sahu 2
9 Aug 2024 6:23 AM IST
Gopalganj: ट्रक के धक्के से महिला की गई जान
x
Gopalganj: छवहीं गांव के समीप एनएच 27 पर की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
बाइक पर सवार महिला के पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे के बाद दोनों जख्मी भाई-बहन को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के मनियारा फार्म गांव निवासी हीरालाल यादव की पत्नी ज्ञानती देवी अपने पुत्र उपेंद्र कुमार व बेटी रीता कुमारी के साथ बाइक से महम्मदपुर अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रही थी. इस दौरान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव के समीप एनएच 27 पर पीछे से आ रहे एक ट्रक से बाइक टकरा गई. हादसे के बाद ट्रक चालक अपनी ट्रक लेकर फरार हो गया
Next Story