बिहार

महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए अच्छी खबर बिहार में एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई गिरावट

Teja
7 July 2022 2:21 PM GMT
महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए अच्छी खबर बिहार में एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई गिरावट
x
एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई गिरावट

महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए अच्छी खबर है। दरअसल बिहार में एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट आई है। बिहार में अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 200 रुपए घट गया है। 1 जुलाई से बिहार में कमर्शियल गैस सिलेंडर लगभग 200 रुपये सस्ता हो गया है। राजधानी पटना में 19 किलोग्राम वाला कमर्शिलय एलपीजी सिलेंडर अब 2272 रुपये में मिलेगा।

पिछले महीने इस सिलेंडर के दाम 2475 रुपये थे। हालांकि, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दे कि पटना समेत अन्य शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर पिछले महीने के भाव पर ही बिकता रहेगा। पटना में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1101 रुपये हैं। यह कीमत 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर पर लागू है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी है। हालांकि, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता होने से फूड कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिली है।


Next Story