
x
हाजीपुर। हाजीपुर में देश के सबसे बड़े गोल्ड लूट केस के आरोपी युसूफ कौशल उर्फ हनी राज की हत्या कर दी गई। गैंगवार में बदमाशों ने हनी राज का पीछा कर उसे ताबड़तोड़ 7 गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
वीडियो में दिख रहा है कि हनी राज पैदल जा रहा था, तभी दो बाइक से 4 बदमाश पहुंचते हैं। उनके हाथ में गन है। उन्हें देखते ही वो भागता है, बाइक छोड़कर अपराधी उसका पीछा करते हैं। बदमाशों ने आरएन कॉलेज के सामने उस पर फायरिंग कर देते हैं। बाग दुल्हन निवासी नियाज कौशल का बेटा युसूफ कौशल उर्फ हनी राज 55 किलो गोल्ड लूट केस में आरोपी था। वह 6 महीने पहले ही जेल से छूट कर घर आया था। हनी राज की बहन ने बताया कि उसने फोन कर कहा था कि घर आ रहा हूं, खाना खाने के लिए। लेकिन वो नहीं आया। बाद में उसके दोस्त पवन का कॉल आया। उसने बताया कि तुम्हारे भाई को गोली लगी है। परिजन ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। सीसीटीवी में दिख रहा युवक पैदल चल रहा था। इसी दौरान दो बाइक से आए 4 लोगों ने पीछे से वार किया। इस दौरान युवक ने भागने की कोशिश की। सामने दीवार होने की वजह से उसे चारों बदमाशों ने पकड़ लिया। इस दौरान उसको ताबड़तोड़ 7 गोलियां मार दी। उसकी पीठ पर 4-5 गोलियां लगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। दोस्त ने इलाज के लिए युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद परिजन को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हाजीपुर में 23 नवंबर 2019 को मुथूट फाइनेंस कंपनी से सोने की लूट हुई थी। 8 बदमाशों ने 55 किलो सोने की लूट की थी। उस वक्त लूटे गए सोने की कीमत 20 करोड़ थी। गोल्ड लूट के इस केस में राज हनी दूसरा आरोपी है जिसकी हत्या हुई है। इससे पहले 3 जनवरी 2020 को हाजीपुर जेल के अंदर ही मनीष कुमार को गोली मारी गईं थी। मनीष भी इस केस के 5 आरोपियों में एक था। उसके सिर में गोली मारी गई थी।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़गोल्ड लूटकांडहत्यादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story