बिहार
अपराध नियंत्रण को दे पहली प्राथमिकता, मामलों का करे त्वरित निष्पादन: एसडीपीओ
Shantanu Roy
12 Nov 2022 5:53 PM GMT

x
बड़ी खबर
किशनगंज। अब ठंड बढ़ने लगी है।ऐसे में चोरी की आशंका बनी रहती है। चोरी की घटना न हो इसे लेकर सतर्कता अपेक्षित है। ऐसे में थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बरतेंगे। रात्रि गश्ती में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए। इसके लिए थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्क रहेंगे। यह निर्देश शनिवार को एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी अपने कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्षों को दे रहे थे। एसडीपीओ ने कहा कि प्रत्येक थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है। इसे थानाध्यक्ष प्राथमिकता के रूप में लेंगे।
जमीन सम्बंधित विवाद के मामले सामने आते रहते है। ये मामले जनता दरबार मे भी सुलझाए जा सकते हैं। एसडीपीओ ने कहा कि थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे। एसडीपीओ ने कहा कि थाना आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें। सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगे। बच्चों व महिलाओं पर हो रहे अपराध पर अंकुश लगाया जाना है। प्रत्येक दिन अपने अपने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाए। शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाना है।
Next Story