बिहार

हाइवे किनारे मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या

Rani Sahu
10 Oct 2022 7:23 AM GMT
हाइवे किनारे मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या
x
BHOJPUR: बिहार के भोजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को हाइवे किनारे फेंक दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ रविवार की देर रात एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। दरिंदे का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने महिला को गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हद तो तब हो गई जब उसके शव को हाइवे किनारे फेंक दिया गया। सोमवार की सुबह सहार थाना क्षेत्र के नासरीगंज -सकड्डी स्टेट हाइवे के किनारे बरूही-विशुनपुरा गांव के पास से अर्धनग्न हालत में शव बरामद किया गया।
युवती की हालत को देखकर दुष्कर्म की संभावना जताई जा रही है। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और हर ऐंगल से जांच कर रही है।
सोर्स - FIRST BIHAR
Next Story