बिहार

प्रेमिका के बहन का वीडियो बना लड़के वालो को भेजा, युवती ने की आत्महत्या

Admin2
28 May 2022 3:11 PM IST
bihar, jantaserishta, hindinews
x
भोजपुर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव में शादी टूटने से परेशान एक युवती ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की दोपहर युवती ने घर में ही फांसी लगा ली। मृत युवती कमरियांव गांव निवासी राम साहू पासवान की 19 वर्षीया पुत्री निधि कुमारी थी।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गांव के ही एक युवक पर शादी तोड़वाने का आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर उस लड़के के खिलाफ थाने में आवेदन भी दिया गया है।युवती के भाई सोनू कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी बक्सर जिले के एक गांव में तय हुई थी। इस बीच गांव के ही एक युवक ने शौच के दौरान उसकी बहन का वीडियो बना लड़के वालों को भेज दिया। साथ ही लड़के वालों पर फोन कर गलत शिकायत की गयी थी।

युवक की ओर से कहा गया था कि लड़की और उसका परिवार ठीक नहीं है। उस लड़की से रिश्ता मत कीजिये। इसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। इससे उसकी बहन काफी टेंशन में आ गयी थी। उसी तनाव में शुक्रवार की दोपहर में फांसी लगाकर जान दे दी।
सोर्स-LIVEHINDUSTAN


Next Story