बिहार
गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को किया किडनैप, मिस कॉल से शुरू हुआ था प्यार
Shantanu Roy
26 Jun 2022 1:15 PM GMT

x
10 लाख की फिरौती मांगी
नालंदा। नालंदा में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। मिस कॉल से शुरू हुआ प्यार किडनैपिंग पर जाकर रूका। यह पूरा मामला राजगीर का है। जहां, नूरसराय थाना क्षेत्र के बाराखुर्द के 12वीं कक्षा के स्टूडेंट मोनू को 23 जून को अगवा कर लिया गया। बाद में पुलिस के बढ़ते दबाव पर बदमाशों ने उसे छोड़ दिया। तब उसने पुलिस स्टेशन पहुंच पूरे मामले को बताया।
10 लाख से 7 हजार पर आ गए थे बदमाश
बरामदगी होने के बाद मोनू ने बताया, 'किसी अनजान जगह पर ले जाकर रखा गया था। घर फोन कर 10 लाख की फिरौती की मांग की जाने लगी थी। समय बीतने पर बदमाशों की डिमांड भी घटती चली गई। इसके बाद बदमाश 5 लाख, फिर 20 हजार पर आ गए। इसके बाद 7 हजार तक आ चुके थे।' वहीं, मोनू की मां ने बताया कि बेटे को बाइक ले जाने से मना भी किया था। इसके बावजूद बेटा नहीं माना और वह राजगीर घूमने चला गया था। इस मामले में राजगीर थाने में कांड दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story