बिहार

हाथ पैर बांधकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

Rani Sahu
23 July 2023 5:51 PM GMT
हाथ पैर बांधकर छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
x

बांका : बांका में अपनी दोस्त के घर कॉपी लाने गई छात्रा के साथ गांव के ही लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पहले लड़की को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और बाद में हाथ पैर बांधकर उसके साथ रेप किया। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की शनिवार की रात कॉपी लाने के लिए अपनी दोस्त के घर गई थी। कॉपी लेकर जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक घर के नीचे खड़ी थी। इसी बीच गांव के ही ब्रह्मदेव गोस्वामी का बेटा राजा वहां पहुंच गया और लड़की को जबरन उठाकर अपने घर ले गया। घर में ले जाकर आरोपी ने लड़की का हाथ पैर बांध दिए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story