बिहार

आशिक को ढूंढ़ने बिहार से पलामू पहुंची लड़की, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
23 Feb 2024 4:03 PM IST
आशिक को ढूंढ़ने बिहार से पलामू पहुंची लड़की, जानें पूरा मामला
x
चलती ट्रेन में प्यार
बिहार : पलामू में जोड़े को चलती ट्रेन में प्यार हो गया। दरअसल पलामू के लेस्लीगंज का रहना वाला मनीष 12 फरवरी को गुजरात से डालटनगंज आ रहा था। कुछ देर बाद इस ट्रेन में बिहार के सासाराम की रहने वाली एक लड़की चढ़ी। मनीष और युवती के बीच ट्रेन में बातचीत हुई और कुछ घंटे में दोनों के बीच प्यार हो गया। फिर दोनों ने कई घंटे तक साथ में सफर किया और एक साथ जीने मरने की कसम खा ली।
युवती डालटनगंज पहुंच गई
सफर खत्म होने के बाद दोनों अपनी-अपनी मंजिल को चले गये। मनीष अपने घर चला गया, जबकि युवती भी सासाराम लौट गया। दोनों के बीच कई दिनों से फोन पर बातचीत होने लगी। इसी बीच दो दिन पहले युवती मनीष से मिलने के लिए डाल्टनगंज पहुंच गई। दोनों पिछले दो दिनों से डालटनगंज रेलवे स्टेशन के अगल-बगल रह रहे थे। दोनों को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने मेदिनीनगर टाउन थाना को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मनीष और उसकी प्रेमिका को थाना ले आई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
दोनों से हो रही पूछताछ
युवती ने पूछताछ में बताया कि वह बिहार के सासाराम की रहने वाली है। मनीष से भी पूछताछ हो रही है। मनीष के परिजन भी थाना पहुंच गए है। मनीष ने बताया कि वह गुजरात में ड्राइवर का काम करता है। वह गुजरात से वापस लौट रहा था, इसी क्रम में लड़की से मुलाकात हुई थी। वह लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की भी उससे शादी करना चाहती है। लड़की के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
Next Story