
x
कैमूर : कैमूर में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। आरोपी प्रेमी गर्लफ्रेंड को घूमाने के बहाने पहाड़ों पर ले गया और चाकू से गोदकर उसकी जान ले ली। भभुआ थाने की पुलिस ने आरोपी को कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलीया से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कुदरा थाना क्षेत्र के गंगवलिया गांव निवासी मो. जाकिर अंसारी के 21 वर्षीय बेटे शफीक अंसारी का कुदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की एग्जाम देने के लिए भभुआ आई थी और इसी बीच 17 फरवरी को लड़की लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने भभआ थाने में मामला दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और लड़की के प्रेमी को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को वह लड़की को घूमाने के बहाने अपने साथ लेकर रोहतास जिले के मांझर कुंड लेकर गया था, जहां चाकू से गोद कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी और घटनास्थल से फरार हो गया था। आरोपी के अपना अपराध स्वीकार कर लेने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लड़की का शव, उसके कपड़े और हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया।
Tagsयुवती की हत्याआरोपी प्रेमी गिरफ्तारकैमूरबिहारGirl murderedaccused lover arrestedKaimurBiharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





