बिहार

रामनवमी की तैयारी को लेकर महासमिति की बैठक

Admin Delhi 1
11 March 2023 10:07 AM GMT
रामनवमी की तैयारी को लेकर महासमिति की बैठक
x

दरभंगा न्यूज़: प्रखंड मुख्यालय के धर्मशाला परिसर में राम जन्मोत्सव अनुष्ठान समिति के तत्वावधान में रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. समिति के संयोजक ज्ञानदत पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक हुई.

भगवान श्रीराम के जयघोष से माता उमंगेश्वरी की धरती भक्तिमय हो उठी. यह आयोजन शांति,सद्भाव, प्रेम व भाईचारा के उद्देश्य किया जाता है. गौ रक्षा समिति के प्रमुख तथा राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा बिहार के प्रदेश महामंत्री राणा आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी महापर्व सनातन की अनमोल धरोहर है. प्रधान संरक्षक बालमुकुंद पाठक को बनाया गया. संरक्षक मंडल में अर्जुन चौधरी, रविंद्र कुमार सिन्हा, गोपाल सिंह, जितेंद्र कुमार मांझी, मिथिलेश राम, राम पुकार सिंह, नवीन पाठक,बजनार्दन मेहता, देव कुमार शर्मा, दयानंद रिकियासन, राम पुकार सिंह, नवीन पाठक, जीतेन्द्र सिंह, अरविंद कुमार व शिव दयाल सिंह शामिल किए गए. अध्यक्ष पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद को, कार्याध्यक्ष ज्ञान दत्त पांडेय को, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, बैजनाथ गुप्ता व देवनारायण प्रजापति को, महामंत्री अनिल ठकराल को, संयुक्त महामंत्री राणा आशुतोष कुमार सिंह को, मंत्री गणेश राम, मनीष कुमार, राहुल कुमार सिन्हा व सुनील प्रसाद को, कोषाध्यक्ष अनिल ठकराल को, व्यवस्था प्रमुख सोनू कुमार को, जन संपर्क प्रमुख अनिल कुमार सिंह को, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रबंधन प्रमुख अभिमन्यु सिंह को बनाया गया है. इस मौके पर पृथ्वी कुमार, हरिराम, बवन सिंह, हीरा पासवान, धीरज, वासुदेव सिंह, विनय सिंह, दीपक, जीतू, सूरज, विक्की, कृष्णा, सूरज रहे.

Next Story