बिहार

Gaya: बरहेता गांव में करंट से युवक की मौत हुई

Admindelhi1
20 Jan 2025 12:51 PM IST
Gaya: बरहेता गांव में करंट से युवक की मौत हुई
x
"11 हजार हाईटेंशन बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत"

गया: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के बरहेता गांव में की दोपहर में 11 हजार हाईटेंशन बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई.

युवक बरहेता गांव के स्व. श्यामदेव दास के 28 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार था. घर के जवान बेटे के आकस्मिक मौत से घर में कोहराम मच गया है. पिता श्यामदेव दास का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था. उसके बाद बेटे की मौत ने पूरे घर को उजाड़ दिया. घटना के बाद अस्पताल में पहुंची मां का रो-रोकर बुरा हाल था. पत्नी की आंख के आंसू सूख चुके हैं. मां और पत्नी की चीत्कार से लोगों का कलेजा कांप रहा है.

टेंट का पाइप लगाने के दौरान हुआ हादसा घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बरहेता का धनंजय कुमार गांव के सोनू मिस्त्रत्त्ी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में टेंट लगा रहा था. टेंट का पाइप (लोहे का) पास से गुजरे 11 हजार हाईटेंशन तार से जा टकराया. इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने बांकेबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ गुलजार अहमद ने युवक की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया.

धनंजय छोड़ गया विधवा मां, पत्नी और तीन बच्चे बिजली के करंट ने धनंजय के पूरा परिवार को उजाड़ दिया. धनंजय चार भाइयों में दूसरा था. बाकी तीन भाई प्रदेश रहकर कमाते हैं. वह घर में मां, पत्नी और अपने तीन छोटे बच्चों की परवरिश करता था. वह अपने पीछे विधवा मां, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया. घर में सभी परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

छोटे-मोटे काम कर चलाता था परिवार: बताया जाता है कि धनंजय गांव में ही छोटे-मोटे काम कर परिवार चलाता था. गांव के लोगों ने बताया कि उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा. पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही थी. युवक के परिजनों को विलाप करते देख कर गांव का हर व्यक्ति की आंख नम होती नजर आई. गांव के सभी लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ हमदर्दी जताई.

Next Story