बिहार
Gaya: पानी से भरे गड्ढे में गिरी स्कॉर्पियो, चार लोगों की मौत
Tara Tandi
8 April 2025 10:53 AM IST

x
Gaya गया। बिहार में गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार लोग देर रात नवादा से श्राद्ध क्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो दखिनगांव बायपास के समीप अनियंत्रित होकर पुल से पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।
इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो पर सवार चार लोगों की डूबकर मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी शशिकांत शर्मा,उनकी पत्नी रिंकी देवी, दो पुत्र सुमित कुमार और बालकृष्ण के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsGaya पानी भरे गड्ढेगिरी स्कॉर्पियोचार मौतWater filled pit in GayaScorpio fellfour diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





