बिहार

गया: प्रेम-प्रसंग मामले में पुलिस पर हुए पथराव को लेकर 97 के खिलाफ मामला दर्ज

Admin Delhi 1
14 April 2022 12:51 PM GMT
गया: प्रेम-प्रसंग मामले में पुलिस पर हुए पथराव को लेकर 97 के खिलाफ मामला दर्ज
x

सिटी न्यूज़: जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के नदौरा पंचायत के बनिया गांव में बीते दिन प्रेम-प्रसंग के मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय ग्रामीणों ने पथराव दिया था। इस घटना में एएसआई राज कपूर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हुए थे। घायल एएसआई राज कपूर सिंह का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया में चल रहा है। इधर पुलिस पर हुए पथराव को लेकर घायल पुलिस कर्मियों के व्यान पर स्थानीय पुलिस ने 47 नामजद एवं 50 अज्ञात समेत 97 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। इस घटना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार महिला एवं चार पुरुष समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया की बनिया गांव में पुलिस पर पथराव करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी चल रही है। ज्ञात हो कि बनिया गांव में प्रेम-प्रसंग में हुए विवाद को सुलझाने के दौरान पुलिस पर हुए पथराव के बाद से स्थानीय पुलिस की टीम भी जमकर लाठी चमकाई थी। उसके बाद से बनिया गांव के नौजवान पुलिस के भय से फिलहाल गांव से पलायन कर गए हैं। जिसके कारण वहां के किसानों के कृषि कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस के भय से पुरुष गांव में बिल्कुल नजर नही आ रहे हैं।

Next Story