बिहार

Gaya: असामाजिक तत्वों ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

Admindelhi1
16 Nov 2024 11:05 AM IST
Gaya: असामाजिक तत्वों ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
x
इस घटना में शामिल दो युवकों की ग्रामीणों ने पहचान कर ली है

बिहार: नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मनियारा मोड़ के पास स्थापित बाबा चौहरमल के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना रात की है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ. इसके बाद युवकों ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस घटना में शामिल दो युवकों की ग्रामीणों ने पहचान कर ली है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना नीमचक बथानी थाना को दिया सूचना के उपरांत थाना के पुलिस पहुंची और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई.

नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले युवको की पहचान कर ली गई है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही युवक पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Next Story