बिहार

खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, मां बेटा-बेटी समेत 5 जख्मी

Admin4
31 Aug 2023 7:18 AM GMT
खाना बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, मां बेटा-बेटी समेत 5 जख्मी
x
बेतिया। बिहार के बेतिया से बड़ी खबर आ रही है। जहां खाना बनाने के कर्म में गैस सिलेंडर फट गया। वही इस हादसे में एक ही परिवार के 4 महिला समेत 5 लोग झुलस गए। वही यह पूरी घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर परिषद कार्यालय स्थित डीपो टोला वार्ड 9 की है। वही परिजनों ने सभी जख्मियों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. की रेख-देख में सभी का इलाज चल रहा है। वही घायलों में डीपो टोला निवासी सहगल अंसारी की पत्नी इस्मत फातिमा, पुत्र अब्दूल अहद, पुत्री उम्मा हबीबा, नतीनी उम्मे ऐमन और समुना खातून शामिल हैं। वही इस हादसे में रसोई गैस सिलेंडर फटने से सहगल अंसारी के 2 मंजिले घर छप्पर टूट गया। वही घर के अन्दर रखे फ्रीज, वॉशिंग मशीन, पंखा, अनाज, कूलर समेत अन्य समान जल बर्बाद हो गए। हालांकि, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। वही इस दर्दनाक हादसे को लेकर शिकारपुर थानाध्यक्ष रामश्रय यादव ने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही रसोई गैस सिलेंडर कैसे फटा इस बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। मकान मालिक सहगल अंसारी ने कहा कि उनकी पत्नी खाना बना रही थी। किचन में गैस सिलेंडर जलाकर कमरे में चली गई। तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। वही इस आगलगी घटना को लेकर नरकटियागंज अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए हैं। मामले में जांच कराई जा रही है। जांचोपरांत पीड़ित परिवार को सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
Next Story