बिहार

गंगा नदी ने दिखाया रौद्र रूप, चंडिका गर्भ गृह में चार फीट तक घुसा पानी

Rani Sahu
30 Aug 2022 11:21 AM GMT
गंगा नदी ने दिखाया रौद्र रूप, चंडिका गर्भ गृह में चार फीट तक घुसा पानी
x
गंगा नदी ने दिखाया रौद्र रूप
मुंगेर में अब गंगा नदी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। इस बीच देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान के गर्भ गृह में चार फीट पानी भर जाने के कारण गर्भ गृह के पट को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है।
मुंगेर में गंगा का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मुंगेर में गंगा का जल स्तर वार्निंग लेवल को पार कर गया है। जबकि मुंगेर में गंगा के जल स्तर का खतरे के निशान 39.33 तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, मुंगेर में जो गंगा का जलस्तर है वह खतरे के निशान से 73 सेंटी मित्र नीचे है।
देश के 52 शक्ति पीठ में से एक मुंगेर में स्थापित मां चंडिका स्थान में गंगा का जल तीन दिन पूर्व प्रवेश कर चुका था अब यह जल मंदिर में तीन से चार फीट के बीच जमा हो गया है। न्यास बोर्ड के समितियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आज से बंद कर दिया है। जबकि मंदिर का मुख्य द्वार जो है वह खुला है।
मंदिर के सदस्य आलोक ने बताया कि मंदिर में गंगा का पानी काफी ज्यादा बढ़ जाने के कारण करीब चार फीट पानी जमा हो चुका है जिस कारण पानी में प्रवेश कर माता रानी की सुबह शाम पूजन किया जा रहा है। इसके अलावे आने वाले आम लोगों के लिए मंदिर के गर्भ गृह का मुख्य द्वार है उसे बंद कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर पानी में और ज्यादा बढ़ोतरी हुई तो पूर्णता मंदिर को बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि जिले में केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार से सोमवार के बीच 10 सेंटीमीटर तक पानी में बढ़ोतरी हुई है।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story