बिहार

गंगा महाआरती का आयोजन

Admin Delhi 1
12 Sept 2023 2:02 PM IST
गंगा महाआरती का आयोजन
x
मंत्रोच्चार से गूंज उठा गंगा घाट

छपरा: सोनपुर प्रखंड के गोपालपुर महावीर मठ पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा की अगली कड़ी में सोमवार की संध्या गंगा महा आरती का आयोजन किया गया। यहां के एलसीटी घाट पर बनारस के तर्ज पर महा आरती किया गया। आरती के इस नैना भिराम दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु वहां एकत्रित हुए। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार से गंगा घाट गुंजायमान हो रहा था। महिलाएं गंगा घाट पर दीप प्रज्वलित कर रही थी।

Next Story