
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। सूर्यकला रामजी फाउंडेशन आए दिन समाज में कुछ ना कुछ ऐसा सामाजिक कार्य करते रहती है, जिससे समाज के लोग लाभांवित होते हैं और समाज को एक नई दिशा मिलती है। इसी कड़ी में लोगों को साइक्लिंग के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से मटिहानी प्रखंड स्थित आर.के.एल उच्च विद्यालय मैदान में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध सर्जन डॉ. शशिभूषण शर्मा एवं मटिहानी प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ सिंह ने फीता काटने के बाद बच्चों को हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिता में जिले के कोने-कोने से आए करीब चार सौ लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। जिसमें लड़कियों के ग्रुप से रजौड़ा के साइंटिफिक कोचिंग की छात्रा गंगा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कार में साइकिल जीता। जबकि, लड़कों के ग्रुप में प्रथम पुरस्कार साइकिल जीता वभनगामा निवासी प्रशांत कुमार ने। कार्यक्रम में डॉ. अनामिका, डॉ. बलवन, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. कुमार, संजय चौधरी, सेवानिवृत्त एसडीओ भोला सिंह, जगत किशोर प्रसाद सिंह, रामाश्रय ठाकुर सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता के दोनों बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया। फाउंडेशन के सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संस्था अपने शुरुआती दिनों से ही जनकल्याण के लिए कुछ ना कुछ अलग कार्यक्रम करते रहती है और आगे भी करती रहेगी।
Next Story