बिहार

नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप

Admin Delhi 1
27 July 2023 11:40 AM IST
नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप
x

दरभंगा न्यूज़: बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात को शौच के लिए घर से निकली नाबालिग लड़की को दबोचकर दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया. बेहोशी की हालत में लड़की को एक आरोपित के घर से उसके परिजनों ने बरामद किया.

मामले की सूचना 112 नंबर पर दिए जाने के बाद पुलिस वहां पहुंची. गंभीर हालत में नाबालिग लड़की को पीएचसी ले जाया गया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीड़िता के बयान पर गांव के ही युवक शिवम कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह के खिलाफ बहेड़ा थाने में कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने डीएमसीएच में नाबालिग पीड़िता की मेडिकल जांच कराई. बहेड़ा थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने कहा है कि 23 जुलाई की मध्य रात्रि में वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. इसी दौरान घात लगाए शिवम कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह ने उसके मुंह को गमछे से बांध दिया. वे उसे जबरन अपने घर के पिछवाड़े में ले गए. वहां दोनों ने उसका रेप किया. विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद मनीष ने उसे जख्मी हालत में अपने घर में पटक दिया. नाबालिग ने कहा है कि मेरी मां खोजते-खोजते वहां पहुंची. वहां मुझे बेहोशी की हालत में पाया गया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. इस संबंध में बहेड़ा थाने के एसएचओ बीके ब्रजेश ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जा रही है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

Next Story