बिहार

अवैध तरीके से दो हजार के नोट बदलने वाले गिरोह का भंडाभोड़, गिरफ्तार

Rani Sahu
4 April 2024 5:12 PM GMT
अवैध तरीके से दो हजार के नोट बदलने वाले गिरोह का भंडाभोड़, गिरफ्तार
x
पटना। राजधानी पटना में गुरुवार को 2 हजार रुपए के पुराने नोट बदलने के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम और लोकल पुलिस ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के पास पाटलिपुत्र हेरिटेज अपार्टमेंट के फ्लैट 208 पर छापा मारा। यहां से 9.74 लाख रुपए के 2 हजार के पुराने नोट बरामद हुए हैं। फ्लैट से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से 2 कार और 14 मोबाइल भी जब्त किया गया है। इस कारोबार में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों के शामिल हैं। 25 से 50 फीसदी कमीशन पर पुराने नोट बदले जा रहे थे। यह गिरोह पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा में सक्रिय था। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पर नौ करोड़ रुपए के 2 हजार के पुराने नोट बदले जाने थे। हालांकि, इसके पहले ही छापा पड़ गया। हिरासत में लिए गए परवीन ने बताया की ये रुपए तारनपुर पटना के रहने वाले विपिन और सोनू नाम के व्यक्तियों का है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है की लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के पास पाटलिपुत्रा हेरिटेज अपार्टमेंट में कुछ लोग दो हजार के नोट को बदलने का कारोबार कर रहे हैं। इसके बाद टीम ने रूपसपुर थाना के साथ संयुक्त रूप से अपार्टमेंट में छापेमारी की।
इस दौरान एक रूम से दो हजार के पुराने नोट के 6 बंडल मिले। पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने 9 करोड़ रुपए की डीलिंग की थी। ये 2 हजार रुपए के पुराने नोट थे, जिसे बदला जाना था। इसके पहले ही छापा पड़ गया। रूपसपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि इन लोगों के मोबाइल देखकर प्रतीत हो रहा है कि गिरोह पश्चिम बंगाल के कोलाकता, हरियाणा, ओडिशा आदि राज्यों में भी काम कर रहा था। पटना में 25 से 50 फीसदी कमीशन पर नोट बदलने का काम चल रहा था। इस काम में आरबीआई के कुछ कर्मचारियों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। पटना के कुछ अन्य लोगों भी इससे जुड़े हैं। इसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान किसी नेता और हवाला का मामला अभी तक सामने नहीं है।
ये लोग ब्लैक को व्हाइट मनी भी करते हैं। कुल 9 लाख 74 हजार रुपए ही बरामद हुआ है। 9 करोड़ की डीलिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक इसका खुलासा नहीं है। पूछताछ चल रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के मोबाइल में दूसरे राज्य से भेजा गया दो हजार के नोटों का वीडियो भी मिला है। हिरासत में लिए गए सभी बिहार के अलग-अलग जिलों के है। हिरासत में लिए गए बक्सर जिले का रहने वाले धीरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि 9 महीने से इस धंधे में लगा हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई को 2000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 सितंबर तक ऐसे नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा था। हालांकि बाद में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने तारीख 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ा थी।
Next Story