
x
बड़ी खबर
मोतिहारी। गांधी जयंती पर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के जिला स्कूल स्थित चाणक्य परिसर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विवि के कुलपति प्रो.आनंद प्रकाश के द्वारा गांधी भवन, बनकट व चाणक्य परिसर में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय रघुपति राघव राजा राम सहित अन्य भजनो की प्रस्तुति गोपाल कृष्ण मिश्र,ऋत्विज भारद्वाज, प्रियम देव संजना और सिमरन के द्वारा की गयी।वही अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश ने कहा कि गांधी जी सत्य और अहिंसा के मानक महापुरुष थे।
वे जो कहते थे उसे अपने आचरण में उतारते भी थे। गांधी जी के कर्म व व्यवहार मे गजब का सामंजस्य था।भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उनके विचारो का अनुसरण किया जा रहा है।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन छात्र कल्याण अधिष्ठाता व चाणक्य परिसर के निदेशक डॉ. आत्रणपाल और संचालन डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने की। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में अपराह्न 03 बजे चलचित्र प्रदर्शनी डॉ. विपिन कुमार के संयोजन में आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में गांधी जी पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
Next Story