बिहार

Chapra में गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Mohammed Raziq
10 Oct 2023 11:47 AM IST
Chapra में गल्ला व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
x
व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
बिहार एकमा बाजार में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना रविवार के देर शाम का है। जब व्यापारी अपना दुकान बंद कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी एक बाइक पर दो की संख्या में अपराधियों ने उनके ऊपर दनादन गोली चलाते हुए फरार हो गए।
मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड निवासी राजेश कुमार (60) पिता राम चन्द्र प्रसाद के रूप में हुई है। मृतक गल्ला व्यवसाय का व्यापार करते थे। घटना के बाद एकमा में अफरातफरी का माहौल हो गया। हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका है। घटना के बाद एकमा सहित छपरा जिला के व्यवसायी में आक्रोश हैं।
जिसको लेकर एकमा के व्यवसायी दुकान को बंद करने का आह्वान किया है। आज सोमवार को एकमा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। सभी दुकानदारों ने हत्या के खिलाफ एकमा बाजार को पूर्ण रूप से बंद कर ऐलान किया है। पूरे बाजार में सभी तरह की दुकान बंद रहेंगी। 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा नहीं होता तो व्यापारियों द्वारा सारण जिला के सभी दुकानों को बंद करने का योजना बनाया जा रहा है।
Next Story