
गोपालगंज न्यूज़: हथुआ विधायक राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह कुशवाहा को जान से मार देने की धमकी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. उनके पटना से वापस घर आने की सूचना पर क्षेत्र के रामपुर कला गांव स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई.
इसके बाद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान पूर्व मुखिया शंकर सिंह ने कहा विधायक की सुरक्षा को ले एस्कॉर्ट मुहैया कराया जाय. विधायक ने कहा कि जनता का आर्शीवाद ही उनका सुरक्षा कवच है. मौके पर मनोज कुमार सिंह,भरत यादव, सुबोध कुमार,रघु यादव, अरुण कुमार सिंह, पूर्व सरपंच श्रीराम सिंह, शिवनाथ यादव, अबोध कुमार सिंह पूर्व सरपंच रामायण सिंह, बुलेट यादव, अमरजीत सिंह कुशवाहा, मोहन प्रसाद, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर अली अकबर अंसारी, उदय भान तिवारी, अभिषेक अभय, हरेराम सिंह,संतोष यादव व अर्जुन प्रसाद आदि थे. उल्लेखनीय है कि की शाम को चार शराबियों थाना से छुड़ाने के लिए विधायक को एक शख्स ने कॉल किया था. इस दौरान उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान मारने की उसने धमकी थी. उस वक्त विधायक राजेश कुमार सिंह कुशवाहा पटना स्थित अपने आवास पर थे.





