
x
जमुई के सदर थाना क्षेत्र के इनपे गांव के पास ऑटो और मैजिक वाहन में जबरदस्त टक्कर हो जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी क्लीनिक और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रुप से गंभीर व्यक्ति की पहचान छोटू पंडित पिता महेंद्र पंडित गरही इलाके के रूप से हुए है। वहीं तीन अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है की तीनों घायल को किसी निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ऑटो ड्राइवर छोटू पंडित जो अपने ऑटो को बनाने के लिए जमुई आ रहा था। तभी जमुई की ओर से आ रही एक तेज मैजिक वाहन ने इनपे के पास सीधी टक्कर मार दिया।जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गाय। इधर इस घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा सभी घायल को अगल अगल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि टेंपो और मैजिक की टक्कर में घायल हुए हैं।जिसे परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घायल ऑटो चालक ने बताया कि ऑटो खराब हो गया था। जिसे बनाने के लिए जमुई आ रहे,त भी इनपे के पास मैजिक वाहन की टक्कर हो गई।वही घटना में ऑटो और मैजिक बुरी क्षतिग्रस्त हो गया।
सोर्स - bihardelegation21
Next Story