बिहार

चार दिवसीय श्री कृष्ण कथा सत्संग 15 सितंबर से

Shantanu Roy
14 Sep 2022 6:27 PM GMT
चार दिवसीय श्री कृष्ण कथा सत्संग 15 सितंबर से
x
बड़ी खबर
भागलपुर। खाटू श्याम मंदिर मंदरोजा बाजार में इस्कॉन भागलपुर के द्वारा चार दिवसीय श्री कृष्ण कथा सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 सितंबर सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगा। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान कृष्ण कथा के बाल लीलाओं पर चर्चा होगी। इस चार दिवसीय आयोजन में बनारस के भक्ति आश्रय वैष्णो माता के द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। इस दौरान यहां पर 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस्कॉन के ईश्वर रंभदास के द्वारा बताया गया कि पितृ पक्ष के अवसर पर कृष्ण कथा सुनने के बहुत ही लाभकारी फल मिलते हैं। इसको लेकर कई जिलों से भक्त यहां पर पहुंचेंगे और कथा का आनंद उठाएंगे। प्रेसवार्ता के दौरान ईश्वर रंभदास, रुचि रविदास, श्री यश झा, रोहित झुनझुनवाला, सुरेश मेहता श्रवण बाजोरिया आदि उपस्थित थे।
Next Story