बिहार

नगर निकाय के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद पर चार-चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Shantanu Roy
16 Sep 2022 5:55 PM GMT
नगर निकाय के मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद पर चार-चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
x
बड़ी खबर
सहरसा। जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद चुनाव के छठे दिन शुक्रवार को 22 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनीषा सिंह के समक्ष दाखिल किया। शुक्रवार तक नजारत में कुल 223 प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटाया है। नामांकन के छठे दिन मुख्य पार्षद पद पर बबिता देवी,बीबी शाहीन,नेहा रानी,पूनम देवी तथा उप मुख्य पार्षद रमा देवी,रेखा देवी,वीणा देवी,शमा प्रवीण के अलावे 49 वार्ड पार्षद पद पर नामांकन किया।
नामांकन में निर्वाची पदाधिकारी के अलावा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर डॉ अमित कुमार, अंचल अधिकारी रंजीत कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सियाराम पासवान एवं प्रखंड सांख्यिक पर्यवेक्षक प्रभात रंजन त्रिपाठी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी केशव कुमार व सलखुआ रोहित रंजन झा उपस्थित थे। नामांकन स्थल पर एसडीओ कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। हेल्प डेस्क प्रभारी के रूप में बनमा ईटहरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार थे। अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बख्तियारपुर थाना पुलिस कामाख्या प्रसाद दलबल के साथ मुस्तैद रहे।
Next Story