बिहार

मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Teja
2 July 2022 12:20 PM GMT
मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
x
चार आरोपी गिरफ्तार

मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मामले में गिरफ्तार आरोपी देवबंद में एक शादी समारोह में आए थे। इसके बाद ये सभी रुड़की पहुंच गए और यहां बस अड्डे के पास एक बार में बैठकर शराब पी। लौटते समय इन्होंने आरोपी महक सिंह की बाइक से मां और बेटी और जबरन उतार कर कार में डाला और दरिंदगी को अंजाम दिया। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि, आरोपी सोनू तेजियान निवासी साल्हापुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर के परिवार में शादी समारोह की दावत में आए थे।

कलियर मेटाडोर अड्डे के पास शराब के ठेके से बीयर खरीदी। ठेके पर भी सैल्समैन से आरोपियों की कहासुनी हुई थी। नशे में कार में बैठकर सभी सोलानी पार्क की ओर चल दिए। वहां उन्होंने महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा थाना कलियर की बाइक पर महिला और बच्ची को जबरन कार में डालकर ले गए और सुनसान जगह पर कार को रोका। जहां कार में बच्ची से और मां के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया गया।
चार आरोपी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और एक कलियर का

मां और बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों में से दो मुजफ्फरनगर, दो सहारनपुर और एक हरिद्वार जिले का है। एक आरोपी सहारनपुर क्षेत्र में एक किसान यूनियन का पदाधिकारी है। पुलिस ने छह दिन के अंदर मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे कर दिया है। डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि, पुलिस पूछताछ में आरोपी महक सिंह ने बताया कि वहां पर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार आयी। उसमें किसी संगठन का झंडा लगा हुआ था। कार में चार लोग बैठे थे। उन्होंने महिला और बच्ची को जबरन कार में बैठा लिया। कोर कॉलेज से मंगलौर की तरफ ले जाते हुए खेत में महिला के साथ दुष्कर्म किया।




Next Story