बिहार
एमएलटी कॉलेज के संस्थापक शिक्षक प्रो. ओजेर साहब के निधन पर शोक सभा
Shantanu Roy
18 Oct 2022 5:50 PM GMT

x
बड़ी खबर
सहरसा। एमएलटी कॉलेज के संस्थापक शिक्षक एवं गणित के विद्वान प्रो.ओजैर साहब के निधन से शिक्षा जगत में मायूसी छा गई है। उनके निधन पर महाविद्यालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रधानाचार्य प्रो.डॉ पवन कुमार ने कहा ओजैर साहब कोसी क्षेत्र में गणित के प्रकांड विद्वान एवं सादगी के प्रतिमूर्ति थे। हमेशा बच्चों के प्रति विशेष लगाव और उनके पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देते थे। आज हम सब को उनके विचारों को जिंदा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा ओजैर साहब समाज के लिए जीते थे। उन्होंने 1954 ई.में एमएलटी कॉलेज में गणित के प्राध्यापक के रूप में अपना योगदान दिया था। लगभग 95 वर्ष की उम्र में अलीगढ़ में उनका निधन हुआ। अलीगढ़ विश्वविद्यालय में उनके पुत्र भी प्राध्यापक हैं। वे अपने पुत्र के पास ही रहते थे।14 अक्टूबर की रात्रि उनका निधन हुआ। शोक सभा में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
Next Story