बिहार

पूर्व मंत्री ने सखड़ा छिन्नमस्तिका भगवती की पूजा अर्चना की

Shantanu Roy
1 Oct 2022 5:45 PM GMT
पूर्व मंत्री ने सखड़ा छिन्नमस्तिका भगवती की पूजा अर्चना की
x
बड़ी खबर
सहरसा। आश्विन महीने के शारदीय नवरात्र के दौरान सभी भगवती मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। नवरात्रि के छठे दिन शनिवार को मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। जिले के सिद्ध शक्तिपीठ मां उग्रतारा स्थान महिषी, मां चंडी स्थान विराटपुर तथा धमारा घाट स्थित मां कात्यायनी स्थान मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन ने भी सभी शक्तिपीठ स्थलों का दर्शन करते हुए नेपाल स्थित मां छिन्नमस्तिका भगवती की दर्शन कर सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। ज्ञात हो कि नेपाल के सखड़ा में मां छिन्नमस्तिका की शक्तिपीठ स्थल है। जहां दूर-दूर से लोग सिद्धि प्राप्त करने हेतु पहुंचते हैं। इस अवसर पर डॉ आलोक रंजन ने कहा कि नवरात्र के दौरान मां भगवती अपने भक्तों के कल्याण के लिए हर जगह सर्व सुलभ बनी हुई है।नवरात्र मे माँ भगवती अपने भक्तो के कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतरित होती है।उन्होंने कहा कि भगवती दुर्गा ही वह शक्ति है जो समस्त असुरों का नाश कर देवताओं को अभय प्रदान किया।
Next Story