बिहार

पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने शहर के छठ घाट का निरीक्षण किया

Shantanu Roy
25 Oct 2022 6:16 PM GMT
पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने शहर के छठ घाट का निरीक्षण किया
x
बड़ी खबर
सहरसा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सहरसा के विधायक डॉ आलोक रंजन ने मंगलवार को नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य कुमार के साथ नगर क्षेत्र के मत्स्यगंधा झील, सात पोखर, आर एम कॉलेज पोखर, राम जानकी चौधरी ठाकुरबाड़ी पोखर स्थित छठ घाट की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हम शहर के विभिन्न घाटों पर जाकर पोखर की साफ सफाई, लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं।ताकि छठ व्रतियों को कोई असुविधा न हो।
इसके लिए प्रशासन को अलर्ट रहना होगा। उन्होने कहा कि कई जगहो पर अभी भी साफ सफाई शुरू नही हुआ है। कार्यपालक पदाधिकारी को कहा है कि जल्द सभी घाटों की साफ सफाई, लाइटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था बहाल किया जाय। जिससे किसी छठ व्रतियों को परेशानी न हो। श्रद्धालु लोक आस्था का अनुपम पर्व छठ का उत्साहपूर्वक आनंद ले सके।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह,पूर्व अध्यक्ष माधव चौधरी, नगर अध्यक्ष भैरव झा, सुमन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
Next Story