बिहार

पूर्व मुखिया पति को मारी गोली, पटना के PMCH में किए गए रेफर

Shantanu Roy
4 July 2022 10:09 AM GMT
पूर्व मुखिया पति को मारी गोली, पटना के PMCH में किए गए रेफर
x
बड़ी खबर

नालंदा। सोमवार को हिलसा में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया पति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। मामला हिलसा प्रखंड की अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया पति अजित कुमार सिंह से जुड़ा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजीत कुमार सिंह धान रोपनी के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश गांव के समीप ही अजित कुमार सिंह को गोली मारकर फरार हो गया। गोली कंधे में लगी है। आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जमीन विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story