बिहार

पूर्व मुखिया और वार्ड सदस्य गिरफ्तार

Shantanu Roy
5 July 2022 3:03 PM GMT
पूर्व मुखिया और वार्ड सदस्य गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

बेगूसराय। पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां गोलीबारी के मामले में पूर्व मुखिया पति एवं वार्ड सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लाखो थाना क्षेत्र के धबौली गांव से की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धबौली गांव के रहने वाले पूर्व मुखिया पति बोतल सिंह उर्फ विमलेश सिंह एवं वार्ड सदस्य विनय सिंह के रूप में की गई है।

लाखो थाना क्षेत्र के धनौली गांव में 27 जून को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोली हुई थी। इस गोलीबारी में दो व्यक्ति की गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व मुखिया पति बोतल सिंह उर्फ विमलेश सिंह एवं वार्ड सदस्य विनय सिंह पर गोलीबारी की मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। जब दोनों आरोपी अपने घर के पास था। तभी लाखो थाने पुलिस को सूचना मिली।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह इस घटना के बाद धनौली गांव के ग्रामीणों ने बोतल सिंह उर्फ विमलेश सिंह के समर्थन में जमकर पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की जो कार्रवाई होनी चाहिए वह कार्रवाई नहीं हुई जो व्यक्ति निर्दोष थे उसी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति गोली चलाया उसको नहीं पकड़ा निर्दोष आदमी को पकड़ कर जेल भेजने का काम किया है।
वहीं, बोतल सिंह उर्फ विमलेश सिंह ने बताया कि राजनीति के तहत मुझे फंसाया गया है। मेरा ही जमीन था उस जमीन पर जबरन अपराधियों के द्वारा कब्जा करने के लिए आया था। जिसका विरोध मेरे द्वारा किया गया था। उसी दौरान अपराधियों के द्वारा मेरे ऊपर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। इस गोलीबारी में दो लोगों को अपने से चलाने के दौरान गोली लग गई थी। और झूठे मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का काम किया है।
Next Story