बिहार

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन

Ritisha Jaiswal
15 July 2022 8:35 AM GMT
बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन
x
बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 82 वर्षीय रमई राम कुछ समय से बीमार थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्विटर कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ अपने पुराने संबंधों को याद किया। नौ बार विधायक रह चुके रमई राम लालू और नीतीश, दोनों सरकारों में मंत्री रहे हैं।

वह पांच दशक से अधिक समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। एक समय रमई राम राजद सुप्रीमो लालू यादव के काफी करीबी माने जाते थे। हाल ही में उन्होंने वीआईपी जॉइन की थी। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि स्व रमई राम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि मेरे मंत्रिमंडल में मेरे साथ सहयोगी के रूप में रमई राम ने बहुत बेहतर कार्य किया था।
रमई राम 1972 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीते थे। वे लगभग तीन दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। इस दौरान जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल, आरजेडी, कांग्रेस, लोजपा और जदयू बाद वीआईपी में भी रहे। उन्हें आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी नेताओं में से एक माना जाता था। हालांकि, लालू के बेटे तेजस्वी से उनके रिश्ते कुछ खास नहीं रहे।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story