बिहार

श्री चित्रगुप्त महापरिवार के नए कार्यकारिणी का गठन

Shantanu Roy
10 Oct 2022 6:11 PM GMT
श्री चित्रगुप्त महापरिवार के नए कार्यकारिणी का गठन
x
बड़ी खबर
बेगूसराय। बेगूसराय जिला मुख्यालय के बड़ी पोखर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार को श्री चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक आयोजित की गई। चित्रगुप्त महा परिवार के अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चित्रगुप्त पूजनोत्सव भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। वार्षिक चित्रगुप्त पूजन का संयोजक कन्हैया प्रसाद अम्बष्ठा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इसके साथ ही चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष द्वारा नई कार्यकारिणी कमेटी की घोषणा की गई। इस अवसर पर महामंत्री सुनील कुमार सिन्हा ने वार्षिक बजट एवं जून 2022 तक का आय-व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। बैठक में चित्रगुप्त समुदायिक भवन के ऊपरी तल्ले का प्लास्टर एवं फिनिशिंग कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चित्रगुप्त मंदिर स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार पर भी विचार विमर्श किया गया तथा कमेटी के सदस्यों ने शिव मंदिर के लिए स्वेच्छा से दान देने की घोषणा किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे कौशल किशोर वर्मा ने कहा कि संगठन पूर्वजों द्वारा दिया गया सांस्कृतिक धरोहर है। इस सांस्कृतिक धरोहर को हम तभी संभाल कर रख सकते हैं जब अनुशासित रहेंगे, अनुशासन एवं शालीनता से ही किसी संगठन को सही दिशा दिया जा सकता है। संगठन में नकारात्मकता को खोजने की कोशिश नहीं करें, आप खुद आगे बढ़ें, सही दिशा में काम करने का कर्तव्य निभाएं। अगर कुछ नकारात्मकता होगी भी तो आपके द्वारा किए गए कार्यों से वह स्वत: समाप्त हो जाएगी। संरक्षक विनोद कुमार सिन्हा ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की समाप्ति की। मौके पर संजीव कुमार सिन्हा, सच्चिदानंद प्रसाद प्रेम, निरंजन कुमार, प्रेम शंकर मधुवंश, चंदन कुमार सोनू एवं अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Next Story