बिहार

एक पति के लिए 3 पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत

HARRY
16 Oct 2022 5:34 AM GMT
एक पति के लिए 3 पत्नियों ने रखा करवाचौथ का व्रत
x

सतना। आपने कहानियों में एक पत्नी के पांच पतियों की कहानी जरूर सुनी होगी, लेकिन आज के दौर में ऐसा करना काफी मुश्किल है। ऐसा ही एक परिवार चित्रकूट में है, जहां एक युवक की तीन पत्नियां हैं। यह तीनों ही पत्नियां एक साथ करवा चौथ का व्रत रखती हैं। चलनी में से चांद और पति का दीदार एक साथ करती हैं। पति भी तीनों को एक साथ पानी पिलाकर व्रत खुलवाता है।

भगवान दशरथ का मानती हैं अवतार यह अनोखा मामला मध्य प्रदेश के चित्रकूट का है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट का यह परिवार अनोखा है। आज के युग में लोगों से एक पत्नी नहीं संभलती है, लेकिन कृष्णा नामक इस युवक की तीनों पत्नियां खुशी-खुशी रहती हैं। तीनों पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं, इनके नाम हैं रीना और पिंकी, शोभा । तीनों बहनों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पढ़ाई की हैं। तीनों बहनों ने 12 साल पहले पति के रूप में कृष्णा को स्वीकार किया था। तीनों पत्नियां अपने पति को भगवान की तरह दशरथ का अवतार मानती हैं।

मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट क्षेत्र में कृष्णा नाम के व्यक्ति की 3 पत्नियां हैं और तीनों आपस में सगी बहने हैं। कृष्णा की शादी करीब 18 वर्ष पहले हुई थी। तीनों पत्नियां कृष्णा के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है और चांद के सामने उसे ही देखकर ही अपना व्रत तोड़ती हैं। सोशल मीडिया इनकी फोटो प्रतिवर्ष वायरल होती है और इस बार भी ऐसा ही हुआ। इनकी फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Next Story