बिहार

विवाद के बाद स्कॉर्पियो से 8 को कुचला; दो सगे भाइयों की मौत, कई घायल

jantaserishta.com
9 Nov 2026 11:40 AM IST
विवाद के बाद स्कॉर्पियो से 8 को कुचला; दो सगे भाइयों की मौत, कई घायल
x
दीपावली की रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
आरा: बिहार के भोजपुर जिले में दीपावली की रात एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में कुछ युवकों ने कथित तौर पर अपनी स्कॉर्पियो से ग्रामीणों को कुचल दिया। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतकों की पहचान रामडीहरा गांव निवासी दिनेश यादव और उनके भाई कमलेश यादव के रूप में हुई है। दोनों की इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, रविवार को दीपावली की रात रामडीहरा गांव स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंदिर परिसर में साउंड बॉक्स लगाकर छठ गीत बजाए जा रहे थे। इसी बीच गांव के ही एक -दो व्यक्ति वहां पहुंचे और तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने लगे। इसे लेकर उनकी ग्रामीणों के साथ कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी युवक रितेश यादव वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपनी स्कॉर्पियो लेकर लौटा और कथित तौर पर ग्रामीणों के बीच वाहन घुसा दिया। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, दिनेश और कमलेश यादव को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में जगदीशपुर के एसडीपीओ रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि स्कॉर्पियो बैक करने के दौरान कुचलकर दो लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं, गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story