बिहार
पश्चिमी चंपारण मे फैला बाढ का पानी, कई गांवों मे घूसा बाढ का पानी
Shantanu Roy
8 Oct 2022 5:55 PM GMT

x
बड़ी खबर
बेतिया। इंडो - नेपाल के तराई क्षेत्र मे लगातार हो रहे भारी बारिश से गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से बहुत उपर होने से गंडक के सीमावर्ती क्षेत्र मे पानी प्रवेश करने लगा है।नौतन के भगवानपुर,मंगलपुर काला,छरकी विशम्भरपुर,शिवराजपुर के तराई क्षेत्र मे बसे कई वार्ड मे पानी प्रवेश करने से लोगो की परेशानी बढ गई है।लोग जीवनयापन हेतू जरूरी के समानो के साथ उच्चे स्थान की ओर पलायन कर रहे है।एकाएक आए बाढ से लोगो की फसल को बर्बाद कर दी है।जिससे लोगो को जीवनयापन की चिंता बढ गई है।
किसान शम्भूनाथ तिवारी,मोहन सिंह, विरेन्द्र तिवारी,लालू यादव, अंबिका यादव,जनक देव राव,चन्द्रेश्वर पाण्डेय आदि ने बताया कि गंडक के जलस्तर मे काफी बढोतरी होने से शनिवार को अहले सुबह एकाएक बाढ का पानी प्रवेश करने से लोग मे भगदड मची है।लगातार पानी बढ़ने से लोग बच्चे ,बुजुर्ग, मवेशी के साथ उच्च स्थान की ओर पलायन करने को मजबूर है।साथ थी जलस्तर मे भारी बढ़ोतरी से तराई क्षेत्र मे कटाव तेजी से हो रहा है।जिससे फसल की काफी नुकसान हुआ है। सीओ श्भास्कर ने बताया कि बाढ़ अलर्ट की सूचना लोगो को दी गई है।साथ ही तराई क्षेत्र मे बसे लोगो को सुरक्षित स्थान पर जाने हेतू निर्देशित किया गया है।बाढ़ से निपटने हेतू आवश्यक तैयारी कर ली गई है।
Next Story