बिहार

Nalanda में घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल भी जलमग्न; हजार बीघा में लगी फसलें बर्बाद

Tara Tandi
29 Aug 2024 6:31 AM GMT
Nalanda में घुसा बाढ़ का पानी, स्कूल भी जलमग्न; हजार बीघा में लगी फसलें बर्बाद
x
Nalanda नालंदा: जिरायन नदी उफान पर है। जिले के अस्थावां एवं बिन्द प्रखंड से होकर गुजरने वाली जिरायन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। इतना ही नहीं स्कूल में बाढ़ का पानी घुस गया। लोगों का कहना है कि झारखंड में लगातार बारिश के कारण बुधवार को जहां जिरायन नदी का जलस्तर 62.42 मीटर था। जो डेंजर लेवल 60.05 मीटर से अधिक थी। इसकी वजह से जिरायन नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया था। प्रखंड मुख्यालय के समीप पीताम्बर बीघा में पानी प्रवेश करने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई तो वहीं नया प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा को पास के ही स्कूल में शिफ्ट किया गया है। जहाना गांव के जनकपुर टोला के नया प्राथमिक विद्यालय के इर्द-गिर्द भी जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि स्थिति ऐसी नहीं है कि स्कूल को कहीं शिफ्ट किया जा सके।
स्कूल को बंद करने का आदेश जारी
इस मामले में बिन्द प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा जो बिन्द पंचायत के अंतर्गत आता है। जिरायन नदी के किनारे अवस्थित है। नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण विद्यालय परिसर के इर्द-गिर्द ज्यादा जलजमाव हो गया है। इस कारण बच्चों के जानमाल की सुरक्षा की दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक या जलस्तर में कमी होने तक प्राथमिक विद्यालय पीताम्बर बीघा को कन्या प्राथमिक विद्यालय बिन्द में संचालन का आदेश दिया गया है।
दर्जन भर घर पानी से घिरे
पीताम्बर बीघा गांव में भी निचले इलाकों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दर्जन भर घर पानी से घिर गए हैं। अस्थावां प्रखंड के अंदी गांव के खंधा में बुधवार की सुबह बांध टूटने से खेत खलिहान पूरी तरह से जलमग्न हो गए थे। जिसकी मरम्मत्ती का कार्य शुरू कर दिया गया है। आपदा की टीम तटबंधों पर नजर बनाए हुई है। करीब 1000 बीघा में लगी फसल जलमग्न हो चुकी है।
आज सुबह 06:00 बजे तक नदियों का जलस्तर
सकरी नदी, पौरा हेड वर्क, डेंजर लेवल 81.70 पानी का फ्लो 80.70 मीटर।
पैमार नदी, मलीसरह, डेंजर लेवल 68.96 पानी का फ्लो 65.25 मीटर।
पंचाने नदी, साठोपुर पुल, डेंजर लेवल 55.25 पानी का फ्लो 54.78 मीटर।
गोइठवा, बकरा चोरसुआ पुल, डेंजर लेवल 55.47 पानी का फ्लो 52.77 मीटर।
जीरायन नदी, कुलती हेड वर्क, डेंजर लेवल 60.5 पानी का फ्लो 60.72 मीटर।
सोयवा नदी, सोयवा पुल, डेंजर लेवल 56.84 पानी का फ्लो 54.14 मीटर।
कुंभरी नदी, बेलदरियापर, डेंजर लेवल 59.15 पानी का फ्लो 57.47 मीटर।
Next Story