बिहार

Flood in Patna: गंगा में उफान, पटना में दो स्थानों पर खतरे का निशान पार

Bharti Sahu 2
9 Aug 2024 10:16 AM IST
Flood in Patna: गंगा में उफान, पटना में दो स्थानों पर खतरे का निशान पार
x
Flood in Patna: गंगा नदी में उफान जारी है। पटना के गांधी घाट के बाद अब हाथीदह में भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। नदी का पानी तेजी से तटीय और दियारा इलाके में फैल रहा है। कई जगहों से लोग सुरक्षित जगहों के लिए पलायन भी करने लगे हैं।
गांधी घाट पर गुरुवार को डेंजर लेवल 48.60 मीटर से गंगा का पानी 18 सेमी ऊपर बह रहा था, शुक्रवार सुबह यह 36 सेमी बढ़ गया है। हाथीदह में खतरे के निशान 41.76 से नदी सात सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दीघा घाट पर 50.45 मीटर पर खतरे का निशान है, यहां जलस्तर 50.32 सेमी पर पहुंच गया है।
पटना में सभी घाटों पर एक दिन पहले पानी की प्रवृत्ति घटने वाली थी वह अब बढ़ने वाली हो गई है। दीघा घाट पर गुरुवार सुबह 38 सेमी पानी बढ़ा। शाम तक यह खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया। मनेर में पानी एक दिन पहले के स्तर पर ही था लेकिन इसमें बढ़ोतरी हो रही है।
Next Story