बिहार

एक ही परिवार के पांच लोग ने की आत्महत्या , गांव में सनसनी

Admin2
5 Jun 2022 1:02 PM IST
bihar, jantaserishta, hindinews
x
समस्तीपुर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार से समस्तीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी आननफानन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर पहुंची और घर बंद देख उसकी पत्नी को आवाज लगायी। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुला इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाने के बाद दरवाजे को काफी खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला तब लोगों ने किसी तरह खिड़की से झांक कर देखा तो सभी को फंदे से लटका देख सत्र रह गए।
Next Story