बिहार

कटिहार से गायब पांच नाबालिग लड़कियां आंध्र प्रदेश में मिलीं, पुलिस ने ली राहत की सांस

Admindelhi1
21 Oct 2026 1:55 PM IST
कटिहार से गायब पांच नाबालिग लड़कियां आंध्र प्रदेश में मिलीं, पुलिस ने ली राहत की सांस
x
पांच नाबालिग लड़कियों की तलाश में तेजी, छह घंटे में आंध्र प्रदेश से मिलीं

कटिहार: कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से महज 6 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को मनसाही थाना पुलिस को पांच नाबालिग लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मनसाही थाना कांड संख्या 247/26 दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की संवेदनशीलता व गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। इसके बाद कटिहार आरपीएफ और आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम आरपीएफ के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों नाबालिग लड़कियों को मात्र 6 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

बरामद की गई लड़कियों को सुरक्षित वापस कटिहार लाने के लिए पुलिस टीम आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story