बिहार

चारा काटने को लेकर लोगों पर की फायरिंग, दो की हालत नाजुक

Deepa Sahu
28 Nov 2021 11:28 PM IST
चारा काटने को लेकर लोगों पर की फायरिंग, दो की हालत नाजुक
x
पढ़े पूरी खबर

बेगूसराय. बेगूसराय के बछवाड़ा इलाके में चारा काटने को लेकर हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई. इस फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी है. दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के पंचखुटी दियारा गांव की बताई जा रही है. घायलों की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चिरैया टोला निवासी हुकुम राय पुत्र अविनाश कुमार और पटना निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है.
Next Story